{"_id":"68a9f90994e0de41a8026027","slug":"people-danced-with-maa-navdurga-carrying-torches-kullu-news-c-89-1-ssml1012-155296-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मशालें लेकर मां नवदुर्गा के साथ झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मशालें लेकर मां नवदुर्गा के साथ झूमे लोग
Sat, 23 Aug 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के डाइट सेंटर जरड़ में एनडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षूओ को आपदा में बचाव कार्य का प्रशिक्षण
हूम पर्व... देव परंपरा को देखने को उमड़ी लोगों की भारी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। जिले की बनोगी काठी पंचायत के पटाहरा गांव में हूम पर्व में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। शुक्रवार रात को माता का रथ बाहर निकला और लोगों ने मशालों के साथ माता का स्वागत किया।
इस दौरान मशालें लेकर लोगों ने माता के साथ नृत्य किया। इसे देखने के लिए सैकड़ोंं की संख्या में लोग उमड़े।
इस दौरान देवी मां नवदुर्गा की पूजा-अर्चना भी कई। धार्मिक कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आसपास गांव के लोग देवी के जयकारे के लगाते हुए मशालों के साथ पहुंचे थे।
माता नवदुर्गा के सम्मान में मनाया हूम पर्व से पूरा वातावरण मशालों की रोशनी से जगमगा उठा। सैकड़ों मशालों को जलाकर क्षेत्र की आसुरी शक्तियों को भी भगाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने माता के दर्शन किए और सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा बनोगी कोठी में मन्याशी और देवगढ़ में भी देव परंपरा को निभाया गया।
विज्ञापन
--