फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People crossing the Beas risking their lives

Kullu News: जान जोखिम में डाल ब्यास पार कर रहे लोग

Tue, 25 Jul 2023 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 25 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
People crossing the Beas risking their lives
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू 15 दिन बीत जाने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग-03 से नहीं जुड़ पाया है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। डबललेन भूतनाथ पुल साढ़े चार सालों से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है जबकि बैली ब्रिज भी 15 दिनों से आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

भूतनाथ पुल के पास सड़क धंसने के कारण अब यह पुल भी पैदल आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। खराहल घाटी की नौ ग्राम पंचायतों के ग्रामीण और मनाली, नग्गर के लोग डबललेन भूतनाथ पुल के दोनों मुहानों पर सड़क धंसने के कारण जान जोखिम डालकर ब्यास को पार करने के लिए मजबूर हैं। जरा सी चूक लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

अखाड़ा बाजार से लेकर भूतनाथ तक तीन पुल हैं। इनमें दो वाहनों और एक पैदल पुल शामिल है लेकिन ये तीनों पुल आवाजाही के लिए बंद हैं। लोग पैदल पुल टापू और भूतनाथ पुल के पास से जान जोखिम में डालकर ब्यास को पार कर रहे हैं। बात अगर खराहल की करें, तो नौ में से आठ पंचायतें जिला मुख्यालय के ठीक सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सैकड़ों नौकरीपेशा समेत अन्य ग्रामीण पैदल ही इन तीन पुलों को पास कर कुल्लू शहर पहुंचते हैं, लेकिन पुल बंद होने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें छह किलोमीटर का अतिरिक्त सफर कर कुल्लू पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीण रोहन, सुभाष, आशीष, मोनिका, शिवानी, अतुल, सोमदेव ने कहा कि जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के सभी मार्ग बंद हैं।
भूतनाथ से पहले दो किलोमीटर दूर रामशिला और वहां से पुल पार कर तीन से चार किलोमीटर का सफर कर ढालपुर पहुंचना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि बैली ब्रिज का मरम्मत कार्य जारी है। इसे जल्द आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद

.....
जाम से बचने के लिए भूतनाथ में पार्क करते हैं वाहन
वाहनों की आवाजाही के लिए डबललेन भूतनाथ और बैली ब्रिज बंद हैं। ऐसे मेें खराहल, मनाली और भेखली की ओर से छोटे-बड़े वाहनों को अखाड़ा बाजार होकर भेजा जा रहा है। यह सड़क वार्ड नंबर एक रामशिला में बिल्कुल संकरी है। एक समय में एक ही वाहन गुजर सकता है। इस कारण जाम लग रहा है। जाम से बचने के लिए लोग वाहनों को भूतनाथ और टापू में पार्क कर पैदल कुल्लू पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed