{"_id":"56f2c69c4f1c1b4a57f14d27","slug":"people-celebrated-holi-in-dhalpur-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालपुर में फूलों और रंगों से लोग हुए सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालपुर में फूलों और रंगों से लोग हुए सराबोर
कुल्लू
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में धूमधाम से मनाई गई होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के प्रदर्शनी मैदान में बुधवार को होली उत्सव की धूम रही। उमंग कृष्णा उत्सव समिति द्वारा यहां पर फूलों वाली होली का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर भगवान कृष्ण की बाल रूपी मूर्ति को ढालपुर मैदान लाया गया। इस शोभा यात्रा कई लोगों शामिल हुए। वहीं उत्सव में शामिल होने के लिए नगवाईं से देवता घटोत्कच भी ढालपुर मैदान में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
डीजे की धुनों से युवाओं ने होली गीतों पर खूब ठुमके लगाए। संस्था के अध्यक्ष ललित ने बताया कि बाल रूपी भगवान कृष्ण शोभा यात्रा के साथ ढालपुर पहुंचे। जहां देवी-देवताओं के आह्वान के साथ फूलों वाली होली और रंगों की होली खेली गई। इससे पहले यह उत्सव भुंतर रूआडू में आयोजित किया जाता था, लेकिन पहली बार ढालपुर मैदान में इस उत्सव का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
शोभा यात्रा में नगवाईं से देवता घटोत्कच ने विशेष तौर पर भाग लिया। शोभा यात्रा में भगवान कृष्ण की पालकी के साथ बहन योगमाया माता और कामधेनू गौ माता की पालकी रही। हर बार उत्सव में नय मुख्य ध्वज को पांच इंच ऊंचा बनाया जाता है। राधा कृष्ण के प्रेम और सुदामा सखा प्रेम के इस होली उत्सव में युवाओं के साथ हर उम्र के लोगों का व कृष्ण भक्तों का पूर्ण सहयोग रहता है। वहीं डीजे की धुनों पर युवा खूब थिरके।
विज्ञापन