{"_id":"67051c042479ba048f001ed1","slug":"pensioners-should-get-their-pension-on-the-same-date-katna-kullu-news-c-89-1-ssml1012-132527-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों का एक ही तारीख को मिले पेंशन : कतना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों का एक ही तारीख को मिले पेंशन : कतना
विज्ञापन
फोटो सहित.....
कहा, नहीं हुई डीए व एरियर का 12 प्रतिशत की अदायगी
भुंतर में हुई पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष एसके कतना की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रस्ताव पारित किया कि पेंशनरों को पेंशन हर महीने की एक ही तारीख को मिलनी चाहिए। सरकार ने पहले महीने की 10 तारीख तय की, अब नौ तारीख को पेंशन देने का निर्णय लिया है, इससे पेंशनरों में रोष है। कतना ने कहा कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों को एरियर, ग्रेज्युटी, लीव इन कैशमेंट नहीं मिला है।
डीए और एरियर की 12 प्रतिशत की अदायगी भी देय है। इन सभी मसलों के लिए पेंशनरों में सरकार के प्रति भारी रोष है। पेंशनरों के मेडिकल भत्ते के बिल भी देय हैं। बैठक में विशेष रूप से कर्मचारी नेता रहे एलआर गुलशन मौजूद रहे। बैठक के बाद जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल परिधि गृह में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर से मिला और उनको एक मांगपत्र सौंपा है।
वेदराम ठाकुर और आबंसी राम शर्मा ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला प्रधान सेस राम ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान योगराज शर्मा, वित्त सचिव भादर चंद, योगराज शर्मा, महेंद्र डोगरा, गिरधारी लाल डोगरा, आरएस राठौर, उत्तम ठाकुर और राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद