{"_id":"69d1020b12fd87ef1f01419e","slug":"pensioners-should-be-given-pension-on-time-handa-kullu-news-c-89-1-ssml1013-173016-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को समय पर दी जाए पेंशन : हांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को समय पर दी जाए पेंशन : हांडा
Sun, 05 Apr 2026 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर्स महासंघ भुंतर खंड की मासिक बैठक में भाग लेते पैंशनर।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल बिलों के लिए पर्याप्त बजट जारी करे विभाग
शिव मंदिर में हुई पेंशनर्स महासंघ भुंतर खंड की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू )। हिमाचल पेंशनर्स महासंघ भुंतर खंड की मासिक बैठक शनिवार को शिव मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष एनके हांडा ने की। इस दौरान प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
एनके हांडा ने कहा कि 30 मार्च को दिए गए आश्वासन के अनुसार प्रदेश संयुक्त मंच से संबंधित मामलों का समाधान शीघ्र किया जाए। साथ ही एचआरटीसी कर्मचारियों की पेंशन समय पर जारी की जाए। लोक निर्माण विभाग और शहरी निकाय विभाग पेंशन संशोधन के लंबित मामलों को आगामी मंत्रिमंडल बैठक में लाकर पारित करे।
इसके अतिरिक्त मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए सभी विभागों को पर्याप्त बजट जारी किया जाए। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से अनुरोध किया गया कि जिला स्तर पर महासंघ के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
वहीं, उपनिदेशक पशुपालन से आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक बुलाने का आग्रह किया गया। भुंतर से छमाहण रूट पर चलने वाली बस को नियमित रूप से संचालित किया जाए। इसके अलावा करुणामूलक आधार पर आश्रितों को वन टाइम सेटलमेंट के आधार पर नौकरी दी जाए। ऑटो का किराया नियम के आधार पर तय किया जाए। इस दौरान महासचिव हरि सिंह नेगी, वित्त सचिव सुखदेव सिंह, जिला शिकायत समिति के अध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष आईडी शर्मा, शेर सिंह, भीमी राम, सरोज शाली राम, कुलदीप उपस्थित रहे।