फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners in trouble due to pending financial liabilities: Gulshan

वित्तीय देनदारियां लंबित होने से मुसीबत में पेंशनर : गुलशन

Fri, 26 Jun 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Pensioners in trouble due to pending financial liabilities: Gulshan
मनाली। हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ का महाधिवेशन वीरवार शाम को मनाली में प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन की अध्यक्षता में हुआ। इसमें पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का मामला प्रमुखता से उठाया। गुलशन ने कहा कि करीब चार वर्षों से पेंशनरों की वित्तीय देनदारियां लंबित हैं।
विज्ञापन

इससे बुजुर्ग और बीमार पेंशनरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि सरकार पेंशनरों के एरियर भुगतान के मामले में दोहरी नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का बकाया एरियर भुगतान करने की घोषणा की थी, जबकि वित्त विभाग की हालिया अधिसूचना में केवल प्री-2016 के पेंशनरों को ही इसका लाभ देने की बात कही गई है। उन्होंने एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और कुछ पेंशनर संगठनों के नेताओं पर भी पेंशनरों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों में नरेंद्र कुमार, खुशहाल चंद नेगी, एसपी सागर, सुरेश कुमार शर्मा, नील चंद, लीला डोगरा, चिंतपूर्णा शर्मा, मनोरमा डोगरा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाया जॉइंट पेंशनर फेडरेशन
पेंशनरों के संघर्ष को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जॉइंट पेंशनर फेडरेशन के गठन की घोषणा की गई। फेडरेशन में एलआर गुलशन को प्रदेशाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, खुशहाल चंद नेगी को महासचिव, एसपी सागर और नील चंद को उपाध्यक्ष, बोधराज को संयुक्त सचिव चुना गया। लीला डोगरा को महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष, चिंतपूर्णा शर्मा को उपाध्यक्ष तथा मनोरमा डोगरा को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed