फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pension should be given on the first date: Pritam

पहली तारीख को दी जाए पेंशन : प्रीतम

Mon, 11 Nov 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 11 Nov 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Pension should be given on the first date: Pritam
बंजार (कुल्लू)। सिविल पेंशनर और सोशल वेलफेयर एसोसिएशन बंजार की मासिक बैठक सोमवार को बंजार में हुई। इसकी अध्यक्षता बंजार खंड के प्रधान प्रीतम शर्मा ने की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सिविल पेंशनर और सोशल वेलफेयर एसोसिएशन बंजार खंड के प्रधान प्रीतम शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन ने सरकार से 17 दिसंबर को मनाए जाने वाले पेंशनर दिवस पर पेंशन का एरियर देने की मांग की है। मांग की गई कि पेंशनरों को पेंशन का भुगतान महीने की पहली तारीख को किया जाए। इससे पेंशनरों को दिक्कतें पेश नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। बुढ़ापे के इस दौरान में उन्हें दवाइयों आदि खर्च के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पेंशनर लगातार प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में पेंशनर फिर से सड़कों पर उतरने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए सरकार बजट का प्रावधान करे। इस दौरान जिला प्रधान सेस राम ठाकुर, महासचिव मोहर सिंह, उपाध्यक्ष खुशहाल ठाकुर, खंड महासचिव तेजा गौतम, बाले राम और अमर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed