{"_id":"5759525f4f1c1bba5e9c51c2","slug":"penchayat-election-in-kelang","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारपा से पांच उम्मीदवार जिप की दौड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारपा से पांच उम्मीदवार जिप की दौड़ में
कुल्लू/ केलांग
Updated Thu, 09 Jun 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल के वार्ड नंबर चार वारपा पंचायत से जिला परिषद के लिए चुनावी मैदान में उतरे वीर सिंह ने कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता अनिल सहगल का पक्ष लेते हुए चुनाव मैदान छोड़ दिया है। अब इस वार्ड से कांग्रेस के पांच उम्मीदवार और भाजपा का एक उम्मीदवार जिला परिषद की चुनावी दौड़ में शामिल है। वहीं कांग्रेस के चार उम्मीदवार जिला परिषद की कुर्सी की दौड़ में है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार ने नाम वापसी के बाद वीरवार को चुनावी मैदान से बाहर होने के ऐलान किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के एक गुट की आपसी सहमति तो बन गई है लेकिन दूसरे धड़े का एक उम्मीदवार अभी चुनावी मैदान में खड़ा है। वार्ड नंबर चार वारपा पंचायत के जिला परिषद की दौड़ से लाहौल पंचायत प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं शांशा पंचायत के प्रधान रहे वीर सिंह चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं। वीर सिंह के अनुसार वे कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता अनिल सहगल के पक्ष में अब अपने मतदाताओं से वोट एंड स्पोर्ट की अपील करेंगे।
विज्ञापन
वे पार्टी विरोधी कार्य नहीं करेंगे परंतु अनुशासन बनाए रखते हुए अपने उम्मीदवार अनिल सहगल के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। अभी इस वार्ड में कांग्रेस के सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सहगल, दिनेश टेंटा और सुरेंद्र शौंडा जिला परिषद की दौड़ में हैं। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार रमेश रूवल्वा ने भी अपने प्रचार को गति तेज कर दी है। सुरेश कुमार तीन बार लगातार तांदी पंचायत से प्रधान रह चुके हैं। जो इस पंचायत चुनाव में जिला परिषद की दौड़ में हैं।
विज्ञापन