फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Peas rise, prices increased by Rs 22

Kullu News: मटर में उछाल, 22 रुपये तक बढ़े दाम

Thu, 09 May 2024 10:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Peas rise, prices increased by Rs 22
खराहल (कुल्लू)। हरे मटर की मांग बढ़ने के चलते दामों में उछाल आया है। 20 से 22 रुपये तक मटर के दाम बढ़ गए हैं। जिले की सब्जी मंडियों में मटर पिछले सप्ताह 40 से 41 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था। अब मांग बढ़ने से बंदरोल सब्जी मंडी में वीरवार को हरा मटर 62 रुपये प्रतिकिलो बिका।
विज्ञापन

जिले के हरे मटर की बाहरी राज्यों की मंडियों में भी भारी मांग है। अब मैदानी इलाकों में मटर की फसल खत्म हो गई है। कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मटर का तुड़ान शुरू हो गया है। मांग अधिक होने और निचले इलाकों में मटर समाप्त होने का फायदा ऊंचाई वाले क्षेत्र के किसानों को मिल रहा है। मटर के अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

जिले में हरे मटर का उत्पादन करीब 2,500 हेक्टेयर भूमि पर होता है। अत्यधिक बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में काले धब्बे पड़ने से मटर की फसल खराब हुई। ऐसे में किसानों को फसल खराब होने से नुकसान भी पहुंचा है। घाटी के मटर उत्पादक अमित, महेश, जयचंद, सुरेश, कर्म चंद और योग राज आदि ने कहा कि शुरुआती दौर में 40 से 42 रुपये तक हरा मटर बिका है। अब मटर के दामों में करीब 22 रुपये तक उछाल आया है। बंदरोल सब्जी मंडी के आढ़ती नूतन ठाकुर और संजय ने कहा कि वीरवार को सब्जी मंडी में ए श्रेणी का मटर 62 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि मंडियों में मटर ग्रेड कर लाएं, इससे अच्छे दाम मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed