फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pears started reaching local vegetable markets

स्थानीय सब्जी मंडियों में पहुंचने लगी नाशपाती

Sun, 20 Jun 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Pears started reaching local vegetable markets
कुल्लू। जिला कुल्लू की सब्जी मंडियों में रौनक लौटना शुरू हो गई है। प्लम के बाद नाशपाती की खेप भी स्थानीय मंडियों में पहुंच रही है। सीजन के शुरूआत में नाशपाती को 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक भाव मिल रहा है।
विज्ञापन

प्लम के बाद नाशपाती की फसल के भी बागवानों को मंडियों में बेहतर दाम मिल रहे हैं। निचले क्षेत्रों में जल्द तैयार होने वाली नाशपाती का बागवानों ने तुड़ान करना आरंभ कर दिया है। शुरुआती दौर में सब्जी मंडियों में रोजाना नाशपाती के दर्जनों क्रेट पहुंच रहे हैं। मंडियों में रविवार को बागवानों को नाशपाती का 50 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक भाव मिला है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी नाशपाती के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिले हुए हैं। घाटी के बागवान नयन प्रकाश, मोहर सिंह, वेदराम, नवीन, धर्मचंद, प्रीतम ने कहा कि जिले में नाशपाती की फसल पिछले वर्षों के मुकाबले करीब 20 फीसदी तक अधिक है। बागवानों को खुमानी और प्लम के बाद नाशपाती के अच्छे दाम मिल रहे हैं। कहा कि विगत वर्ष नाशपाती के शुरूआती सीजन में बागवानों को 90 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम मिले हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीजन के दौरान नाशपाती के बेहतर दाम रहेंगे। उधर, कुल्लू और स्नोअर वैली आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष खुशाल ठाकुर ने कहा कि सीजन के आरंभ में नाशपाती 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकी है। नाशपाती अधिकतर 60 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिकती है। कहा कि इस बार कुल्लू में नाशपाती की अच्छी फसल है और बागवानों को इसके दामों में उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed