फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   payment blocked

टारिंग उखड़ने पर रोकी ठेकेदार की पेमेंट

Thu, 01 Oct 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 01 Oct 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
payment blocked

मणिकर्ण घाटी की भुंतर-मणिकर्ण सड़क की टारिंग उखड़ने पर लोक निर्माण विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। विभाग ने डुंखरा से लेकर बगियांदा गांव के बीच टारिंग कर रहे ठेकेदार की पेमेंट को रोक दिया है। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले इस सड़क पर ठेकेदार ने टारिंग की थी, जिसमें गुणवत्ता का ध्यान न रखे जाने की लोगों ने शिकायत की थी।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने एक अक्तूबर के अंक में ‘दो सप्ताह में उखड़ने लगी टारिंग’ नामक शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने हरकत में आते हुए मौके का जायजा कर ठेकेदार पर कार्रवाई की है। अब ठेकेदार को उखड़ी टारिंग को दोबारा करने के बाद ही पेमेंट मिल पाएगी। जरी निवासी सुनील आजाद, आशीष, लाभचंद, ओम प्रकाश, सोनम, पुष्पेंद्र और सुशील ने कहा कि दो सप्ताह में तारकोल का उखड़ना हैरानी वाली बात है।
विज्ञापन


 ठेकेदार ने सड़क की टारिंग में बिछाए जा रहे तारकोल में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा, जिससे दो सप्ताह के अंदर ही सड़क में की टारिंग उखड़ गई। लोगों ने मांग की है कि ठेकेदार की पेमेंट तब तक न दी जाए, जब तक उखड़ी सड़क को दुरुस्त नहीं किया जाता। उन्होंने ‘अमर उजाला’ का जनता की समस्या उठाने के लिए धन्यवाद किया। उधर, इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता शाट मनोज कुमार ने कहा कि सड़क की टारिंग उखड़ जाने पर विभाग ने ठेकेदार की पेमेंट रोक दी है। सड़क पर ठेकेदार को दोबारा टारिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed