फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Patrol increased after bomb threat, check post set up in Bajaura

Kullu News: बम की धमकी के बाद गश्त बढ़ाई, बजौरा में लगाया नाका

Fri, 02 May 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Patrol increased after bomb threat, check post set up in Bajaura
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद  कार्यालय से बाहर निकले कर्मच
जिले के सभी प्रवेश द्वारों पर बैठाया पहरा, बिना जांच किए कुल्लू में दाखिल नहीं होंगे वाहन
विज्ञापन

नाके पर दिन-रात होगी जांच, किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती जिला पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। ई-मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस ने बजौरा में नाका लगाकर वाहनों की जांच तेज कर दी है।
शुक्रवार को बाहर से आने वाली सभी तरह की गाड़ियों की जांच की गई। वाहनों की तलाशी रात-दिन की जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए पूरे जिला में अलर्ट जारी किया है।
पुलिस भी किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। नाकाबंदी के साथ रात्रि गश्त को भी बढ़ा दिया है। पर्यटन सीजन में कोई शख्स पर्यटक के वेष में घाटी में न घुसे, इसके लिए सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया है। जिले के सभी प्रवेश द्वारों में पुलिस का पहरा बैठा दिया है। उधर, बाह्य सराज आनी के लुहरी में भी पुलिस सतर्क हो गई और यहां भी तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि बजौरा में नाकाबंदी तेज कर दी है। जिले के सभी पुलिस थानों और चौकियों को भी इस बारे में निर्देश दिए गए हैं कि वे गश्त के साथ नाकाबंदी को तेज करें। उन्होंने कहा कि कुल्लू पुलिस सतर्क है। उन्होंने जिलावासियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed