फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Patlikuhal market road turns into potholes

Kullu News: गड्ढों में बदली पतलीकूहल बाजार की सड़क

Tue, 09 Dec 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 09 Dec 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
Patlikuhal market road turns into potholes
पतलीकूहल में बस अड्डे के समीप सड़क खस्ताहालत।-संवाद
वाहन चलाना तो दूर सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली के लिए इसी सड़क से गुजरतीं हैं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले की ऊझी घाटी में स्थित पतलीकूहल बाजार की मुख्य सड़क गड्ढ़ों में तब्दील हो गई है। नए बस अड्डा से लेकर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा तक सड़क की हालत ज्यादा खराब है। वहीं, इसी सड़क से कुल्लू से मनाली और मनाली से कुल्लू आने वाली सभी सरकारी और निजी बसें गुजरतीं हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ सवारियों को भी परेशानी हो रही है।

खस्ताहाल सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। कई बुजुर्ग और स्कूली बच्चे सड़क पर पड़े गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय निवासी भोप राम, सुशील, जितेंद्र, जग्गू, सुरेश, सोनू, सतीश, रामपाल, बॉबी, सुनील, सुभाष ने बताया कि बस अड्डा के प्रवेशद्वार के सामने, पतलीकूहल स्टेट बैंक के समीप सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि सड़क पर पड़े गड्ढ़ों की मरम्मत जल्द करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed