फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Patient carried on shoulders for eight kilometers to Manahara.

Kullu News: आठ किमी कंधों पर उठाकर मनाहरा पहुंचाया मरीज

Thu, 10 Sep 2026 04:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:22 AM IST
विज्ञापन
Patient carried on shoulders for eight kilometers to Manahara.
सैंज के बागीशैडी से बीमार व्य​क्ति को ग्रामीण कंधे पर उठाकर सड़क तक पहुंचाते हुए। वीडियो ग्रेब - फोटो : 1
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के दुर्गम गांव बागीशैडी से एक बीमार व्यक्ति को ग्रामीणों ने आठ किलोमीटर पगडंडियों के रास्ते कंधे पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। स्थानीय निवासी ज्ञान चंद बीमार चल रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाना था और सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को उसे कुर्सी के सहारे कंधे पर उठाकर मनाहरा तक पहुंचाना पड़ा। उसके बाद वाहन के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए शिमला ले जाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों गोपाल, ठाकुर दत्त, प्रताप, शिवू, फागनू राम, दिलू राम, संगत राम, हरी राम आदि का कहना है कि गांव तक सड़क न होने के कारण उन्हें जहां रोजमर्रा का सामान पीठ और कंधे पर ढोना पड़ता है, तो वहीं बीमार होने वाले लोगों को सड़क तक पहुंचाना भी चुनौती होता है। पैदल रास्ते तंग हैं और ढांक से होकर रास्ते गुजरते हैं। बीमार लोगों को सड़क तक पहुंचाना काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed