{"_id":"571bb8344f1c1b742f8b4b52","slug":"passangers-stuck-in-rohtang-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग में बर्फीली हवाओं के बीच छह घंटे फंसे रहे 400 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग में बर्फीली हवाओं के बीच छह घंटे फंसे रहे 400 लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग में बर्फीली हवाओं के बीच छह घंटे फंसे रहे 400 लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में अभी भी यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। शनिवार को मनाली की ओर से राहनीनाला से 2 किमी आगे रोहतांग टॉप की ओर मोड़ पर बीआरओ का एक ट्रक फंस जाने से करीब 400 यात्री छह घंटों तक बर्फ में फंसे रहे। बर्फीली हवाओं के बीच 47 छोटे वाहन, 2 तेल टैंकर, एक टाटा 407 में यात्री रोहतांग दर्रे में फंसे रहे।
विज्ञापन
गौर रहे कि शुक्रवार रात को रोहतांग में तीन इंच तक बर्फबारी हुई है। तेज हवाओं के कारण बर्फ के ढेर सड़कों पर आ गए थे। रोहतांग लांघने वाले यात्री मुकेश कुमार, राहुल, मोहन लाल और सुनीता ने कहा कि बर्फीली हवाओं के बीच इतनी मुसीबत खड़ी हो गई थी कि उन्हें रोहतांग टॉप लांघने की बजाय वापस मनाली की ओर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, टैक्सी चालक रमेश कुमार, अनिल कुमार और राजेंद्र ने बताया कि रोहतांग दर्रे में शनिवार को उन्हें दोहरी मुसीबत झेलनी पड़ी है। एक तरफ जहां बर्फीली हवाओं के कारण मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा था और वहीं ताजा बर्फबारी से वाहन भी स्किड हो रहे थे। हालांकि बाद में बीआरओ का एक डोजर आया। उसके बाद ट्रक को एक तरफ किया गया। इससे रोहतांग दर्रे में फंसे हुए वाहन निकल पाए।
विज्ञापन
उधर, इस मामले को लेकर बीआरओ के 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने कहा कि बर्फीली हवाओं के कारण रोहतांग में मुश्किलें आ रही हैं। फंसे हुए वाहनों को निकाल दिया गया है।