फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Parul in boys and Srishti in girls best athlete in under-19 atheletics tournament

छात्र वर्ग में पारुल, छात्रा में सृष्टि बेस्ट एथलीट

Sun, 28 Aug 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Parul in boys and Srishti in girls best athlete in under-19 atheletics tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित अंडर-19 वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने खूब पसीना बहाया है। रविवार को कई टीमों के बीच कई मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले पुुरुष वर्ग के गोला फेंक मुकाबले में नीरज प्रथम, पारुल द्वितीय और कुनाल तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में नरेंद्र ने पहला, अनुराग ने दूसरा और संजू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
डिस्कस थ्रो में नीरज प्रथम, दर्पण ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान झटका है। ट्रिपल लंबी कूद में सुशांत पहले, अभिषेक दूसरे और बुलेश तीसरे स्थान पर रहे हैं। ऊंची कूद में लविश ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय और देवेंद्र और भूषण ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में देवेंद्र विजेता व तरुण उपविजेता और बुलेश तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 100 मीटर रिले दौड़ में पहले स्थान पर स्नोर वैली बजौरा, दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा और तीसरे स्थान पर सैंज स्कूल रहा। 400 मीटर रिले दौड़ में ढालपुर स्कूल पहले, भुंतर दूसरे और सैंज तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छात्रा वर्ग के गोला फेंक मुकाबले में साक्षी प्रथम, नेहा द्वितीय और नामिका तृतीय और डिस्कस थ्रो में साक्षी ने पहला, गीता ने दूसरा व रामेश्वरी ने तीसरा स्थान झटका है। भाला फेंक में वंशिका प्रथम, नीलमा द्वितीय व मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में सृष्टि ने पहला, सीमा ने दूसरा व प्रिया ने तीसरा और ऊंची कूद में वंशिका पहले, रीतिका दूसरे व रामेश्वरी तीसरे स्थान पर रही। वहीं, 100 मीटर रिले प्रतियोगिता में पहले स्थान पर खराहल स्कूल, दूसरे पर दियार व तीसरे पर खलोगी स्कूल रहा है।
100 मीटर में पारुल और 400 मीटर में बुलेश अव्वल
छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पारुल प्रथम, बुलेश द्वितीय व राज कूपर तृतीय और 200 मीटर में पहले स्थान पर पारुल, दूसरे पर बुलेश व तीसरे पर सुशांत रहे हैं। 400 मीटर दौड़ में बुलेश प्रथम, अमन द्वितीय व नवीन तृतीय व 800 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, अमित कुमार द्वितीय व गोपाल तृतीय स्थान पर रहे।

1,500 मीटर में सुनील ने पहला, अरुण देव ने दूसरा व गाविंद ने तीसरा व 5,000 मीटर दौड़ में अरुण देव विजेता व राजीव उपविजेता व गीतानंद तीसरे स्थान पर रहे। एडीपीओ प्रेमचंद ने बताया कि छात्र वर्ग में पारुल और छात्रा वर्ग में सृष्टि को बेस्ट एथलीट का खिलाब मिला है। उन्होंने बताया जिला स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में छह शिक्षा खंडों की 270 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed