फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Participation of society is also important for cow protection: Deputy Commissioner

गो संरक्षण के लिए समाज की भागीदारी भी अहम : उपायुक्त

Sat, 23 May 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Participation of society is also important for cow protection: Deputy Commissioner
कुल्लू। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि गो संरक्षण प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने शनिवार को जिले में स्थित गोसदनों के कुशल संचालन एवं गोवंश के संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित की। इसमें संचालकों ने गोसदनों की व्यवस्थाओं, गोवंश के रखरखाव, चारे, स्वच्छता तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

गोसदनों के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी विचार किया। गोसदनों को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता एवं उसके प्रभावी उपयोग की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि गोसदनों में गोवंश को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी संचालकों से गोसदनों में पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने संबंधित विभागों को भी समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उपनिदेशक पशुपालन विभाग डाॅ. अरुण शर्मा, डॉ. संजय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं गोसदनों के संचालक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed