फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Participants took part in audition

दर्जनों प्रतिभागियों ने बिखेरा आवाज का जादू

Fri, 13 Nov 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 13 Nov 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
Participants took part in audition

प्रदेश और देश में छुपी प्रतिभाओं को मंच पर लाने के लिए कुल्लू में वॉयस ऑफ हिमालयाज का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ऑडिशन में वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों वर्गों के कलाकारों ने भाग लिया। वॉयस ऑफ हिमालयाज जिला कुल्लू के समन्वयक किशन श्रीमान ने बताया कि इस वर्ष जिला कुल्लू के ऑडिशन दो चरणों में हुए। इसमें अपर वैली के प्रतिभागियों के लिए मनाली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, जबकि कुल्लू तथा आसपास के प्रतिभागियों के लिए कुल्लू साइंस स्कूल को ऑडिशन का केंद्र बनाया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मनाली केंद्र में ऑडिशन 12 नवंबर को हुए, जबकि कुल्लू केंद्र में 13 नवंबर को ऑडिशन हुआ। कुल्लू में अंकुश ठाकुर, हर्षशा सिंह, दुष्यंत ठाकुर, रिषभ सूद, रजनी, नरेश कुमार, पियूष शर्मा, विशाल शर्मा, मोहन पाल्सरा, बेबी ठाकुर, हरीश चंद्र, अविनाश चौधरी, अविकेश महंत, यशवि राणा, रूपेंद्र सिंह, कुनाल सूद, खेम राज, मनोहर शर्मा, आयुष कुमार, पूजा अरोड़ा, कोमल सूद, सत्यम शर्मा, सचिन, नीतिश कुमार, मोहित, हितेश, शिवम शर्मा, विशाल, रंजना सकलानी, कर्ण सेन, रोहित, रितेश ठाकुर, अदिति सहित दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मनाली केंद्र में भी अस्सी से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कुल्लू में हुई वॉयस ऑफ हिमालयाज की प्रतियोगिता में संगीत गुरु राजेश कुमार तथा चर्चित युवा कलाकार साहिल सरगम ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि वॉयस ऑफ हिमालयाज के निदेशक महेश चंद्र, स्कूल प्रबंध निदेशक सुरेश प्रेमी, वरिष्ठ कलाकार तोप सिंह, राकेश ठाकुर, वॉयस ऑफ हिमालयाज परिवार से जुड़े अखिलेश कपूर, राजेश, विदेश, कैमरा टीम में धर्मेंद्र तथा अश्विनी योगी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed