{"_id":"6872931592ae7aa27f0bafd9","slug":"paradise-beat-armorios-by-9-wickets-kullu-news-c-89-1-klu1002-152068-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पैराडाइस ने आर्मोरियोस की टीम को 9 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पैराडाइस ने आर्मोरियोस की टीम को 9 विकेट से हराया
Sat, 12 Jul 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
ढालपुर में पर्यटन को बढ़वा देने के लिए करवाई जा रही सुपर क्रिकेट लीग
प्रतियोगिता में दिल्ली के पर्यटकों की चार टीमें भी ले रही हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सुपर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करवाई जा रही है। इसके चलते प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची टीम में दिल्ली के पर्यटक शामिल हैं।
प्रतियोगिता का पहला मैच पैराडाइस और आर्मोरियोस के बीच खेला गया। इसमें आर्मोरियोस की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए।
पैराडाइस टीम ने 10.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए और मैच को 9 विकेट से जीत लिया। इस लीग में पहुंची चार टीमों के बीच सात मैच खेले जाएंगे। इसका फाइनल रविवार को खेला जाएगा और प्रतियोगिता में डे एंड नाइट मैच भी खेले जाएंगे।
इस सुपर लीग का आयोजन रोमिल अग्रवाल, सागर गर्ग, विशाल गर्ग, स्वरित सचदेवा और मयंक चौधरी की ओर से किया जा रहा है। उनका कहना है कि हालांकि इससे पहले यह लीग दिल्ली में आयोजित की जाती रही है। यह पहला मैका है जब इसे हिमाचल के कुल्लू जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद यहां पर्यटन को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में दिल्ली के 50 खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में पैराडाइस, आर्मोरियोस, कोरल बायोकल्स, एनजे ग्रुप टीमें भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को अंतिम मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
--