फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Temporary camps set up for deities

Kullu News: देवी-देवताओं के लिए बने अस्थायी शिविर

Sun, 18 Oct 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Temporary camps set up for deities
कुल्लू दशहरा में लगने लगे देवताओ के अस्थाई ​शिविर।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में जिलेभर से आने वाले देवी-देवताओं के लिए अस्थायी शिविर तैयार हो गए हैं। अब देवलू अपने रहने के लिए तंबू लगा रहे हैं। अधिकतर देवी-देवताओं के लिए अस्थायी शिविर बन गए हैं। अब देवी-देवताओं के आने का इंतजार है।
विज्ञापन

ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में घाटी के आराध्य देवता बिजली महादेव, पीज के जमलू ऋषि, बंजार घाटी के बालू नाग सहित आनी और निरमंड व बंजार-सैंंज घाटी के देवी-देवताओं के अस्थायी शिविर स्थापित हो चुके हैं। शेष देवी-देवताओं के लिए अस्थायी शिविर स्थापित करने का कार्य जोरों पर है।
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा उत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक देवी-देवता अपने देवलुओं के साथ ढालपुर पहुंचते हैं। देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में पारंपरिक देव रीति-रिवाजों के अनुसार व्यवस्थाएं की जाती हैं। इन शिविरों में देवलू उत्सव के दौरान अपने आराध्य देवी-देवताओं की सेवा में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव समागम के दौरान देवलुओं का जीवन भी सामान्य दिनचर्या से अलग होता है। वे देवी-देवताओं के साथ रहकर सादगी और अनुशासन के साथ समय बिताते हैं। देव परंपराओं का निर्वहन करते हुए देवलू कई दिनों तक तपस्वी जैसा जीवन व्यतीत करते हैं। देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर का कहना है कि देवी-देवताओं के लिए अस्थायी शिविर स्थापित करने का कार्य जोरों पर चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed