{"_id":"8d34b4c3047427226b8737cf850fadd5","slug":"panchyat-election-hindi-news-95","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप अध्यक्ष के चुनाव में पहुंचा सिर्फ एक सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप अध्यक्ष के चुनाव में पहुंचा सिर्फ एक सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो कुल्लू।
Updated Wed, 20 Jan 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इसके बाद एडीएम कुल्लू ने अगली बैठक 27 जनवरी को करने का ऐलान किया। वहीं, बैठक में आने के लिए सभी जिला परिषद सदस्यों को नोटिस जारी करने के भी आदेश दिए।
कुल्लू जिला में जिला परिषद के 14 सीटों में से भाजपा के पास सात सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास तीन, एक हिलोपा, दो आजाद और एक सीपीएम के उम्मीदवार ने चुनाव जीते हैं। हालांकि खाड़ागाड़ से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े सुरेंद्र शौरी भाजपा से ही संबंध रखते हैं।
ऐसे में भाजपा के पास कुल आठ सदस्य हैं। वहीं, इस बार अध्यक्ष के लिए अनुसूचित जाति की महिला के लिए पद रिक्त है और दोनों ही महिलाएं भाजपा की हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार हैं। जिसमें एक सीता देवी और दूसरी रोहिणी चौधरी।
विज्ञापन
पहले अध्यक्ष किसको बनाएं इस बात को लेकर पार्टी में खींचतान चली रही। हालांकि पार्टी ने दोनों को ढाई-ढाई साल के लिए अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया, लेकिन अध्यक्ष के चुनाव के एन मौके पर पहले अध्यक्ष कौन बनेगा इस पर विवाद खड़ा हो गया। जिस कारण बुधवार को अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया।
इधर,एडीएम कुल्लू विनय सिंह ने कहा कि कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बैठक में केवल एक भी जिप सदस्य बलजीत डोगरा ही पहुंचे थे। जबकि अन्य जिप सदस्यों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अगली बैठक अब 27 जनवरी को होगी।