{"_id":"6838483c0b267b5e3707c938","slug":"painting-exhibition-organized-on-endless-story-kullu-news-c-89-1-ssml1015-148628-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एंडलेस स्टोरी पर सजी चित्रकला प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एंडलेस स्टोरी पर सजी चित्रकला प्रदर्शनी
Fri, 30 May 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 30 May 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
नग्गर में रोरिक आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी को निहारते हुए।-संवाद
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में एंडलेस स्टाेरी शीर्षक के माध्यम से कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें देश के 10 चित्रकारों की प्रतिभा देखने को मिलेगी। यह समकालीन प्रदर्शनी सुरेश कुमार की क्यूरेटरशिप में चल रही है, जिसका उद्घाटन मुख्यातिथि जिला अटाॅर्नी कुल्लू कुलभूषण गौतम और रशियन क्यूेटर लारिसा सुरगिना ने किया। वहीं, भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा विशेष तौर पर मौजूद रहे। एक जून तक 200 चित्रों की प्रदर्शनी सजेगी।
इस प्रदर्शनी में दिल्ली की सपना शर्मा ने पेंटिंग ऑफ ग्राफिक्स प्रस्तुत की हैं। कश्मीर के चित्रकार सतीश पंडिता ने अपने पेनवर्क के द्वारा चित्रों को प्रदर्शित किया। दिल्ली के चित्रकार सुरेश कुमार ने अपने अमूर्त चित्र और छोटे-छोटे स्कल्पचर प्रस्तुत किए। वहीं, दिल्ली की ही चित्रकार स्वाति गर्ग ने जलरंग के द्वारा चित्रों में प्राकृतिक सौंदर्य को प्रस्तुत किया है तथा अनामिका ने प्रकृति में जीवन को एकरलिक मीडियम में पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया। केरल के चित्रकार प्रशांत एवी ने अपने एकरलिक रंग कैनवास पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आधार पर उकेरे हैं। केरल के ही चित्रकार दिनेश पीजी ने अपने चित्रों में जानवरों के प्रति अपना प्रेम, राजस्थान के चित्रकार संजीव शर्मा ने जलरंगों एवं मिक्स मीडिया से राजस्थान की परंपरा और इमारतों का सुंदर चित्रण, हरियाणा के चित्रकार राजीव सेमवाल ने प्रकृति प्रेम के प्रति, नोएडा की चित्रकार अर्चना ने इस प्रदर्शनी में मधुबनी और सजनी कला को मिश्रित करके कैनवास पर उकेरा है।