{"_id":"9eddbfbe7fea952316ad9cd310d311a8","slug":"out-sider-buisnessmen-are-not-following-rules-dushara-committee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालपुर मैदान छोड़ने को तैयार नहीं कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालपुर मैदान छोड़ने को तैयार नहीं कारोबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालपुर मैदान में सजे अस्थायी बाजार से व्यापारी उठने का नाम नहीं ले रहे हैं। व्यापारी प्लॉट आवंटन की सीमा समाप्त होने के बावजूद ढालपुर मैदान में डेरा जमाए हुए हैं। वहीं, नगर परिषद तथा दशहरा मेला कमेटी भी व्यापारियों को मैदान में और बैठाने के मूड में दिख रही है।
विज्ञापन
इन व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि ढालपुर मैदान के व्यापारियों को प्लॉट आवंटन 11 नवंबर तक हुए थे। दशहरा से लेकर दिवाली तक व्यापारियों ने पैसा जमा भी किया हुआ है, लेकिन अब प्लॉट की समय सीमा पूरी होने के बावजूद ये व्यापारी मैदान खाली करने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, मैदान में सजे डोम से कारोबारियों ने पलायन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पूरा मैदान व्यापारियों से भरा पड़ा है। शहरवासी रविंद्र कुमार, अनीश कुमार और वीरेंद्र ने कहा कि ढालपुर मैदान में हर ओर कूड़े के ढेर दिख रहे हैं। नगर परिषद अस्थायी मार्केट में सही तरीके से सफाई व्यवस्था नहीं कर पा रही है। इसलिए मैदान को जल्द खाली कर इसकी सफाई की जाए। उधर, इस मामले को लेकर व्यापार मंडल के प्रधान राकेश कोहली ने कहा कि मेले में आए हुए व्यापारियों का समय निश्चित किया जाए। इससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारी सरकार को बराबर टैक्स देते हैं। इसलिए तय समय से अधिक बाहरी व्यापारियों को न रखा जाए। इस मसले को लेकर व्यापार मंडल हाईकोर्ट तक जाने को तैयार है।
विज्ञापन