फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Opposition to reservation of Zip Ward Larankelo

Kullu News: जिप वार्ड लरांकेलो को आरक्षित करने का विरोध

Mon, 06 Apr 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Opposition to reservation of Zip Ward Larankelo
कुल्लू। जिला परिषद का लरांकेलो वार्ड इस बार महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड पिछले 25 साल से अनारक्षित नहीं हुआ है। ऐसे में घाटी के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सोमवार को घाटी के बाशिंदे उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से मिले। लोगों ने उपायुक्त से आरक्षण के प्रति अपनी नाराजगी जताई। पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमराज शर्मा ने कहा कि वर्ष 2000 से लेकर 2025 तक वार्ड आरक्षित रहा। इस बार वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पिछली बार भी महिला चुनकर आई थी।
विज्ञापन

इस बार फिर से सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। रोस्टर का मतलब रोटेशन के तहत सबको अवसर देना होता है। कुल्लू में इस रोस्टर का सही से इस्तेमाल नहीं हुआ है। उपायुक्त कुल्लू की ओर से आश्वासन दिया गया है। अगर इस पर गौर नहीं किया गया तो दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि इस पर गौर किया जाएगा। इस दौरान फतेह सिंह राणा, सुनील राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed