{"_id":"66ef044b4212a2f3ef0bc12e","slug":"opening-of-police-station-in-sissu-will-provide-relief-to-tourists-kullu-news-c-89-1-ssml1012-131326-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिस्सू में थाना खुलने से पर्यटकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिस्सू में थाना खुलने से पर्यटकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू में पुलिस थाना खोलने के साथ 18 पदों को मंजूरी दी है। थाना खुलने से अब सिस्सू इलाके से लेकर अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और कोकसर तक कानून व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था को संभालना आसान हो जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से सिस्सू दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गया है।
जनजातीय जिले में अब चार पुलिस थाना हो गए हैं। अभी तक नॉर्थ पोर्टल सहित सिस्सू और कोकसर में ट्रैफिक सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखने के लिए केलांग से पुलिस जवानों को भेजना पड़ता है। इस कारण यहां हजारों की संख्या में उमड़ने वाली पर्यटकों की भीड़ के लिए ट्रैफिक यातायात बेहतर करने में दिक्कतें आती थीं।
लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू के लिए नया पुलिस स्टेशन खोलने की हरी झंडी मिलने से पुलिस महकमे के अधिकारियों के साथ चंद्राघाटी के लोगों को भी राहत मिली है। जिले में पुलिस महकमे में पुलिस अधीक्षक से लेकर अन्य कर्मियों तक के कुल 291 पद स्वीकृत हैं, मगर यहां पर 274 पद भरे हैं। केलांग, उदयपुर और काजा में तीन पुलिस स्टेशन के बाद अब सिस्सू में पुलिस थाना के खुलने से चार थाना हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि सिस्सू में पुलिस स्टेशन खुलना बेहद आवश्यक था। सिस्सू पुलिस स्टेशन खुल जाने से घाटी में तैनात पुलिस के जवानों सहित अधिकारियों को काफी सहायता मिलेगी। संवाद