{"_id":"5e40343f8ebc3ee5a85f4808","slug":"online-chhiting-kullu-news-sml323801366","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी नंबर बताते ही खाते से उड़े 38,998 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी नंबर बताते ही खाते से उड़े 38,998 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीपी नंबर बताते ही खाते से उड़े 38,998 रुपये
श्रीकोट पंचायत का पूर्व सैनिक ठगी का शिकार, बैंक कर्मी बनकर शातिर ने दिया अंजाम
एटीएम कार्ड नया बनाने के नाम पर मांगी जानकारी
ओटीपी बताने के बाद दो बारे निकाली खाते से राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू) ऑनलाइन ठगी का एक ओर मामला सामने आया है। बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत श्रीकोट के एक पूर्व सैनिक को फोन पर ओटीपी नंबर बताते ही 38,998 रुपये गंवाने पड़े। मामला शनिवार का है। श्रीकोट पंचायत के पूर्व सैनिक को मोबाइल पर काल आई।
फोन पर शातिर ने कहा कि वह बंजार की बैंक की शाखा सेे बोल रहा है। उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। नया एटीएम कार्ड बनाने के लिए उनके कार्ड पर लिखा नंबर बता दे। पूर्व सैनिक की पूछताछ पर शातिर ने बताया कि वह बंजार के ही बैंक का कर्मचारी है। कार्ड नया बनाने के लिए ही फोन कर रहा है। अज्ञात व्यक्ति पर भरोसा कर पूर्व सैनिक ने अपना एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। कुछ देरी के बाद दोबारा फोन आया और ओटीपी मांगा तो पूर्व सैनिक ने अपना ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद पूर्व सैनिक के खाते से 39 हजार 998 रुपये निकाले गए। यह राशि दो बार निकाली गई। पूर्व सैनिक ने कहा कि जब तीसरी बार फोन आया तो उनका माथा ठनका। मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर नजर दौड़ाई तो पाया कि उनका पैसा जा चुका था। उन्होंने कहा कि बंजार थाने में इस बाबत एक शिकायत पत्र भी सौंप दिया है। गौरतलब है कि हिमाचल पुलिस, बैंक कर्मचारी बार-बार आमजन को ऑनलाइन ठगी मामलों से जागरूक कर रहे हैं। इसके बाद भी लोग शातिरों के शिकंजे में फंसते जा रहे हैं। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। इस पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड का नंबर, ओटीपी, सीवीवी नंबर न बताए। अगर ऐसी कोई भी काल आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करे।