{"_id":"691df07a014e4f96010cf9c8","slug":"one-killed-in-bus-car-collision-at-15-mile-kullu-news-c-89-1-klu1001-162124-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 15 मील में बस-कार के बीच टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 15 मील में बस-कार के बीच टक्कर, एक की मौत
Wed, 19 Nov 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 19 Nov 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल कार चालक ने सिविल अस्पताल मनाली में तोड़ा दम
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। नेशनल हाईवे तीन पर 15 मील के पास एक बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एचआरटीसी की एक बस कुल्लू से केलांग की ओर जा रही थी। करीब 8:30 बजे 15 मील के पास बस और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से कार चालक दीनानाथ शर्मा (55), पुत्र दिवंगत जगदीश, निवासी नजदीक पुलिस स्टेशन मनाली, जिला कुल्लू को चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की। पुलिस ने हादसे के बाद बस चालक का भी बयान दर्ज किया है। बस और कार की टक्कर के बाद घाटी में चर्चाओं का दौर है। एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।
--