फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   One and half storey house burnt in Dukhan, loss of six lakhs

Kullu News: दुखण में डेढ़ मंजिला मकान जला, छह लाख का नुकसान

Sun, 20 Apr 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 20 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
One and half storey house burnt in Dukhan, loss of six lakhs
बंजार के डूखण गांव में मकान में ली आग का बुझाने में जुटे लोग।-संवाद - फोटो : रविंद्र दुबे के आवास पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक के दौरान मौजूद ब्राह्मण समाज लोग।
लकड़ी के बने मकान में शार्ट सर्किट से सुलगी चिंगारी
विज्ञापन

खाने-पीने की वस्तुओं समेत अन्य सामान चढ़ा आग की भेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की पलाहच पंचायत के दुखण गांव में एक डेढ़ मंजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में 6 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
घटना रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुई। सुबह अचानक लकड़ी से बने रिहायशी मकान से आग की लपटें उठने लगीं। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मकान से उठते धुएं को देखकर लोग आग बुझाने के लिए एकत्रित हुए। घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक मकान जलकर राख हो चुका था। इसमें ग्रामीणों की मेहनत भी काम नहीं आई। घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को राहत राशि प्रदान की।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार इस घटना में करीब 6 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। विभागीय जानकारी के अनुसार इस घटना में खाने-पीने की वस्तुओं सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। घटना में अमर चंद पुत्र खीमे राम निवासी दुखण फाटी और कोठी पलाहच, तहसील बंजार जिला कुल्लू का मकान जलकर राख हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान परिवार सुरक्षित बाहर निकल गया था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed