फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   On the first Navratri, Chunri was offered to the Mother Goddess and food was offered.

Kullu News: पहले नवरात्र पर माता को अर्पित की चुनरी, भोग लगाया

Thu, 03 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
On the first Navratri, Chunri was offered to the Mother Goddess and food was offered.
दिनभर माता के जयकारों से गूंज उठे देवालय
विज्ञापन

हिडिंबा मंदिर और भेखली में लगा श्रद्धालुओं का तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शारदीय नवरात्र पर देवभूमि कुल्लू में देवालय माता के जयकारों से गूंज उठे। पहले नवरात्र पर माता हिडिंबा मंदिर मनाली, माता भुवनेश्वरी मंदिर भेखली और अन्य मंदिरों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा। माता के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। वहीं, माता को चुनरी, नारियल और अन्य भोग लगाया। अगले नौ दिन तक इसी तरह का भक्तिमय माहौल बना रहेगा। इससे पहले पर्यटन नगरी मनाली के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल हिडिंबा मंदिर में नवरात्र पर सुबह छह बजे मंदिर के कपाट खुले। लगभग 7:30 बजे पूजा हुई। इसके बाद दिनभर यहां पर माता के दर्शन का सिलसिला जारी रहा। वहीं, अधिष्ठात्री माता भुवनेश्वरी भेखली के मंदिर में भी सुबह करीब 7:00 बजे विशेष पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद यहां पर भक्तों के आने का क्रम शुरू हुआ। दोपहर 12:00 बजे तक यहां काफी अधिक संख्या में भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं की हालांकि यहां लंबी कतारें नहीं लगीं, लेकिन मंदिर में दर्शन का क्रम जारी रहा। दर्शन करने के बाद भक्तों ने माता को चुनरी, नारियल, फल आदि चढ़ाए। माता ज्वाला मंदिर शमशी, माता पार्वती मंदिर चौंग, नैणा भगवती मंदिर मणिकर्ण, गाड़ादुर्गा गुशैणी, दुर्गा देहुरी आदि मंदिरों में नवरात्र पर सैकड़ों भक्तों ने शीश नवाया। भेखली मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंचे दंपती शेर सिंह और धर्मानी ने कहा कि नवरात्र पर व्रत रखने का भी प्रावधान है। व्रत रखने के बाद उन्होंने माता के दर्शन किए हैं। नौ दिन तक माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने कहा कि घर में नवरात्र पर कन्या पूजन भी किया जाएगा। वहीं, जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा हुई है। माता के मंदिरों में माहौल भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed