{"_id":"6187cf3fa3a92561f3750b1a","slug":"on-december-2-there-will-be-a-complete-strike-in-construction-projects-and-fourlanes-kullu-news-sml3894676111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिसंबर को निर्माण प्रोजेक्टों और फोरलेन में रहेगी पूर्ण हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिसंबर को निर्माण प्रोजेक्टों और फोरलेन में रहेगी पूर्ण हड़ताल
विज्ञापन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी जिला कुल्लू के सम्मेलन में भाग लेते कार्यकर्ता।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के खोरीरोपा में सीटू की जिला कमेटी की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सरचंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में मजदूरों के मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लगातार नवउदारवादी नीति को लागू कर रही हैं। देश के सारे सरकारी उपक्रमों को पूंजीपतियों को कौड़ियों के दामों पर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में आने वाले समय में देश में कोई भी सरकारी विभाग नहीं रहेगा और सरकारी नौकरियां खत्म हो जाएंगी। बैठक में फैसला कि दो दिसंबर को निर्माण मजदूरों की अखिल भारतीय हड़ताल में जिला कुल्लू से भी हिस्सा लिया जाएगा।
इसमें सभी निर्माण प्रोजेक्टों और फोरलेन में पूर्ण हड़ताल की जाएगी। दो दिसंबर को शिमला में राज्य स्तरीय रैली के दौरान निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड का घेराव किया जाएगा। इसमें कुल्लू जिले से सैकड़ों निर्माण मजदूर हिस्सा लेंगे। जिला अध्यक्ष सर चंद और महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि मिड डे मील वर्कर्स को चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। 26 नवंबर को किसान आंदोलन के एक वर्ष पूरे होने पर सीटू भी किसानों के समर्थन में जिला और खंड स्तर पर प्रदर्शन करेगा। सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है जिसका सीटू विरोध करता है।
विज्ञापन
इस मौके पर पद्म प्रभाकर, अर्जुन, पवन, कांता महंत, महेश्वर, चमन, राम चंद, राम दयाल, चमन लाल, खेम सिंह, अमर सिंह, शेर सिंह, सुआरू राम, सुरेंद्र कुमार तथा भूप सिंह भंडारी उपस्थित रहे।