{"_id":"6510724284532e3e160fc126","slug":"old-woman-injured-in-bear-attack-kullu-news-c-89-1-klu1001-7640-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भालू के हमले में वृद्ध महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भालू के हमले में वृद्ध महिला घायल
Sun, 24 Sep 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन नथान क्षेत्र की महिला
कुल्लू। नशाला गांव की 62 साल की बुजुर्ग महिला को रविवार सुबह एक भालू ने हमला कर घायल कर दिया। महिला अपने मायके रूमसू जा रही थी।
महिला का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। रविवार सुबह करीब 7 बजे खेलो देवी पत्नी ढाल सिंह, गांव नशाला, डाकघर लरांकेलो, कुल्लू अपने मायके में अन्य महिला के साथ निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। टीलाशानी नामक जगह के पास अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया।
भालू के हमले में महिला घायल हो गई है। महिला को सिर और पैर में चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया। महिला के सिर में आठ टांके लगे हैं। इन दिनों जंगली जानवर भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। जंगली जानवर लोगों पर भी हमला कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। एसपी साक्षी वर्मा का कहना है कि घायल का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार किया जा रहा है। संवाद