फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Oh Indra, dear ones, I danced a lot amidst the rain.

Kullu News: ओ इंद्रा लाड़िये तेरी टोहरे... पर बारिश के बीच खूब लगे ठुमके

Sun, 16 Mar 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 16 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Oh Indra, dear ones, I danced a lot amidst the rain.
कुल्लू कलाकेंद्र में महाराजा छात्र संगठन के वा​र्षिक समारोह में नाटी प्रस्तुत करती छात्राएं।-सं
लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में कोठी महाराजा छात्र संगठन ने मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

सबके आकर्षण का केंद्र रही पारंपरिक परिधान पट्टू, धाटू में पेश की कुल्लवी नाटी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में विद्यार्थियों ने बारिश के बीच खूब धमाल मचाया। कलाकेंद्र में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के कोठी महाराजा छात्र संगठन ने वार्षिक समारोह मनाया।
बारिश ने समारोह में खलल डाला, लेकिन विद्यार्थियों का जोश कम नहीं हुआ। विद्यार्थियों ने कलाकेंद्र के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत-संगीत के अलावा हिमाचली संस्कृति पर आधारित नाटियां पेश की गईं। विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधान पट्टू, धाटू में सजकर कुल्लवी नाटी पेश की। यह समारोह का आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

समारोह में लोकगायक कुशल वर्मा स्टार कलाकार रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया। विद्यार्थी झमाझम बारिश के बीच खूब थिरके। कुशल वर्मा ने कालिये बादली लाऊ पाणी रा झाला..., ओ इंद्रा लाड़िये तेरी टोहरे..., इना बढि़यां जो तुड़का ला ठेकेदारणिये..., रंग बरसे बड़ा बांका..., रोहडू जाणा मेरी आमिये..., झूरी रा केरणां की..., नोऊए धाने री नोऊली केरी...हाईये झेची चंद्रुए आदि गातों से समां बांधा। इस दौरान कोठी महाराजा छात्र संगठन के अध्यक्ष जेजेआर अंशुल, उपाध्यक्ष अंशुल ठाकुर, महासचिव पल्लवी ठाकुर, चेयरमैन कशिश ठाकुर, वाइस चेयरमैन अक्षित हांडा, कोषाध्यक्ष खेमू ठाकुर, सांस्कृतिक सचिव रानी, काजल, सदस्य अंकित, अनिश, डेनियल, राहुल और प्रभा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed