{"_id":"67606093b3f7194dc80d7802","slug":"officers-should-work-in-coordination-dc-kullu-news-c-89-1-ssml1012-137031-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालमेल बनाकर काम करें अफसर : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालमेल बनाकर काम करें अफसर : डीसी
Mon, 16 Dec 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिला लाहौल स्पिति में सर्दियों की बर्फबारी के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए बैठ
प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कार्यालय परिसर में हुई बैठक
कहा- त्वरित प्रक्रिया दल में सिविल डिफेंस, पुलिस, एनडीआरएफ, भारतीय सीमा पुलिस बल के कर्मचारी
जिला स्तर पर गठित त्वरित प्रक्रिया दल के साथ चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर साझा करे स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में सर्दियों में बर्फबारी के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने की।
उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। आपदा के समय प्रभावितों को किस प्रकार मदद करनी है, इसकी एक पूर्व निर्धारित योजना होनी चाहिए। त्वरित प्रक्रिया दल में सिविल डिफेंस, पुलिस, एनडीआरएफ, भारतीय सीमा पुलिस बल के प्रशिक्षित कर्मचारी होने चाहिए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जिला स्तर पर गठित त्वरित प्रक्रिया दल के साथ चिकित्सक उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार कर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ साझा करने को कहा, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक आवश्यक दवाइयों सहित त्वरित प्रक्रिया दल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो सकें। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम जनवरी के अंत तक अटल टनल के पास तैनात करने की जरूरत पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन शाखा के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि आपदा के समय संचार सेवाएं ठप होने की संभावना रहती है। ऐसे में समय रहते जिले में उपलब्ध सेटेलाइट फोन को ठीक करवा दें।
वन विभाग को सिस्सू और दीपक ताल में कोई भी व्यक्ति झील में पत्थर ने फेंके, ऐसी सूचना के चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा। अप्रैल से पहले जिले में पर्वतारोहण गतिविधियों के प्रभावी कियान्वयन के लिए जिले के सभी ट्रैकिंग रूट की सूची बनाने को कहा। कहा कि बर्फबारी के दौरान प्रयोग की जाने वाले स्वास्थ्य विभाग की दो एंबुलेंस सहित अन्य विभागों के आवश्यक वाहनों के लिए स्नो चेन उपलब्ध करवा दी गई हैं।