फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Officer accused of extortion

Kullu News: अधिकारी पर उगाही करने का लगाया आरोप

Sat, 12 Oct 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Officer accused of extortion
कुल्लू। कांग्रेस सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि स्टोन क्रशर मामले में एक अधिकारी की ओर से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। अवैध उगाही का भी आरोप लगाया। कहा कि वर्ष 2021 में स्टोन क्रशर लगा है जो अपनी जमीन पर है। उनका क्रशर बंद था, बावजूद इसे सीज किया गया। एक तरफ सरकार जनजातीय क्षेत्र के लोगों को रोजगार की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी ने पौरी मेला के लिए चंदा देने को कहा था।
विज्ञापन

चंदे की रकम न बढ़ाने के कारण उनपर इस तरह की कार्रवाई की गई। इसकी शिकायत डीसी से की गई है। कहा कि चार साल से उन्हें तंग किया जा रहा है। बाहरी राज्यों के लोगों के करीब 10 क्रशर चल रहे हैं। पंजाब से आकर लोग यहां पर क्रशर चला रहे हैं। इस तरह के दोहरे रवैये को सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। सेव लाहौल स्पीति संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व सेवानिवृत्त मुख्य अरण्यपाल बीएस राणा ने कहा कि यह सब गलत है। रिजर्व जंगल में माचिस और कुल्हाड़ी लेने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है। इस तरह से प्रदेश सरकार को करोड़ों का चूना लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed