{"_id":"6630ced9e145a049d8080f91","slug":"oath-administered-for-voting-awareness-dunichand-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121769-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान जागरूकता के लिए दिलाई शपथ : दुनीचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान जागरूकता के लिए दिलाई शपथ : दुनीचंद
Tue, 30 Apr 2024 04:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
हरिपुर/पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनगां में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में मंगलवार को स्वीप टीम ने विद्यार्थियों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया।
टीम के नोडल अधिकारी डॉ. दुनीचंद तथा सहायक अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि हम सभी अपने मत का प्रयोग बिना किसी भय तथा प्रलोभन के करें।
उन्होंने कहा कि जन-जन को जागरूक करने में युवाओं और विद्यार्थियों की अहम भूमिका होती है। विद्यार्थी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें और उन्हें मतदान का महत्व समझाए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अध्यापकों को मतदान संबंधी जागरूकता लाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बीएलओ आशा कुमारी, शांता देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद