{"_id":"65fec53bc71543ea0e06a154","slug":"oath-administered-for-free-fair-voting-kullu-news-c-89-1-ssml1015-119333-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान की दिलाई शपथ
Sat, 23 Mar 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए ‘होली के रंग, मतदाता के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर मतदाताओं को जागरूक कर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। खेल मैदान ढालपुर में स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत यह कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केंद्र आदि के संयुक्त तत्वावधान में किया। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता सेल्फी प्वाइंट गतिविधियों का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों और प्रतिभागियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन की प्रतिबद्धता को लेकर प्रयास करने की शपथ दिलाई।
कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष मतदान निर्वाचन की अनिवार्य शर्त है। उन्होंने पोषण पखवाड़े के समापन समारोह की भी अध्यक्षता की। उपायुक्त ने स्वीप एवं पोषण पखवाड़ा पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। उपायुक्त ने स्कूलों के बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों एवं रंगोली का अवलोकन किया। इस दौरान सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, जिला राजस्व अधिकारी गणेश, नेहरू युवा केंद्र उपनिदेशक डॉ. लालचंद, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद