{"_id":"670510bbd1a18a45350a6c8f","slug":"nsui-will-stand-in-the-interest-of-students-abhinandan-kullu-news-c-89-1-ssml1015-132509-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र हित में खड़ी रहेगी एनएसयूआई : अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र हित में खड़ी रहेगी एनएसयूआई : अभिनंदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में एनएसयूआई ने छात्र सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अमर नाथ ने उनका स्वागत किया। अभिनंदन ठाकुर ने छात्र कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करें।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के नए विद्यार्थियों को एनएसयूआई की विचारधारा और छात्र हित के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाएं। संगठन ने पहले भी छात्र हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर मांगों को पूरा करवाया है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से आग्रह किया कि उन्हें महाविद्यालय में किसी तरह की समस्या आती है, तो एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उठाएं। इस दौरान राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक अजीत शर्मा, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष योगराज, पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष लालचंद, सौरव आदि उपस्थित रहे। संवाद