फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now you will not get stuck in jam on Bhuntar Bailey Bridge for hours.

अब भुंतर बैली ब्रिज पर घंटों जाम में नहीं फंसेंगे

Sat, 29 Jan 2022 09:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Now you will not get stuck in jam on Bhuntar Bailey Bridge for hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। सैलानी, किसानों-बागवानों के लिए राहत की खबर है। अब भुंतर बैली ब्रिज पर घंटों देर तक जाम में फंसने से जल्द राहत मिलेगी। बजौरा के पास फोरलेन पर डबललेन पुल निर्माण का कार्य जोरों पर है, जो अप्रैल में वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बनकर तैयार होगा। इस पुल के तैयार होते ही भुंतर बैली पुल पर दबाव समाप्त हो जाएगा।
पुल पर वाहनों की आवाजाही होने के बाद भुंतर बैली ब्रिज को डबललेन करने का कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा। इस बीच बजौरा-भुंतर डबललेन पुल होकर वाहनों की भेजा जाएगा। यहां से सैलानी व अन्य लोग मणिर्कण सहित कुल्लूू के लिए सीधे निकल सकते हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं, राज्य व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की है। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में भी काफी वाहनों का भुंतर पुल के बाहर फोरलेन से आवागमन हो रहा है। हाथीथान के पास फोरलेन के कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा, इससे यातायात काफी सुगम हो जाएगा। उपायुक्त ने बताया जुलाई माह में फोरलेन पुल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इसका लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भुंतर बैली ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द आरंभ करने के लिए सभी औपचारिकताओं को जल्द से पूरा किया जाना चाहिए। इस पुल के निर्माण से पूर्व यह जरूरी है कि लोगों को आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध हो। बता दें कि मौजूदा समय में पुल पर एक तरफ यातायात के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। विशेषकर पर्यटन सीजन में यह समस्या गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

डीपीआर स्वीकृत, टेंडर जल्द होंगे
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने बताया कि राज्य राजमार्ग के अधिकारियों के अनुसार भुंतर बैली ब्रिज को डबललेन बनाने के लिए डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है। इसके निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। हाथीथान के पास फोरलेन का थोड़ा सा पैच जैसे ही बनकर तैयार हो जाता है तो भुंतर बैली ब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भुंतर से पैदल चलने के लिए लोक निर्माण विभाग का एक पैदल पुल भी है। यदि भुंतर बैली ब्रिज का कार्य आरंभ होता है तो इस छोटे पुल पर दो पहिया वाहनों के लिए अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed