फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now Volvo bus will run from Manali-Delhi during the day

Kullu News: अब दिन में मनाली-दिल्ली चलेगी वोल्वो बस

Mon, 08 Apr 2024 03:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 03:48 PM IST
विज्ञापन
Now Volvo bus will run from Manali-Delhi during the day
फोटो सहित...........
विज्ञापन

लोगों की पुरानी मांग हुई पूरी, रात में चलने से नहीं मिल रही थीं सवारियां
सुबह 8:00 बजे मनाली और कुल्लू से सुबह 9:10 बजे होगी रवाना


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। यात्रियों की मांग पर मनाली से दिल्ली के लिए दिन के समय वोल्वो बस सेवा शुरू की है। पहले यह बस रात के समय चलती थी। दो दिन पूर्व एचआरटीसी ने बस को दिन में चलाने का निर्णय लिया है। इससे कुल्लू-मनाली के लोगों को चंडीगढ़ और दिल्ली जाने की सुविधा मिलेगी। पर्यटन सीजन में सैलानियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
अभी तक मनाली या कुल्लू से दिल्ली के लिए निगम की कोई वोल्वो बस दिन के समय नहीं थी। लोग निगम से बस को दिन में चलाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में निगम ने मनाली-कुल्लू से दिल्ली चलने वाली वोल्वो सेवा को दिन के समय चलाया है। बताया जा रहा है कि इस बस को रात के समय सवारियां भी नहीं मिल पाती थीं।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो ने मनाली से दिल्ली के बीच चलने वाली सुपरफास्ट वोल्वो का सुंदरनगर-किरतपुर फोरलेन पर वाया भगेड़ चलाने का निर्णय लिया है। मनाली से यह बस सुबह 8:00 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू से सुबह 09:10 बजे, मंडी से सुबह 11:10 बजे, सुंदरनगर से 11:40 बजे और दोपहर बाद 3:00 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली में यह बस रात करीब 8:30 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से यह बस 7:45 बजे मनाली के लिए चलेगी। वोल्वो में प्रति सीट किराया मनाली से दिल्ली 1,550 रुपये होगा। कुल्लू से 1398 रूपये, मंडी से 1131 रुपये किराया होगा।
निगम के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि यह बस मनाली से दिल्ली के लिए रात के समय चलती थी। इस बस को अब दिन में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed