फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now there will be three BJP divisions in the district instead of four.

Kullu News: जिले में अब चार की जगह दस होंगे भाजपा के मंडल

Mon, 02 Dec 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 02 Dec 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Now there will be three BJP divisions in the district instead of four.
कुल्लू, बंजार में तीन-तीन, मनाली, आनी में बनेंगे दो-दो मंडल
विज्ञापन

संगठनात्मक चुनावों से पहले भाजपा हाईकमान लगाएगा मुहर
जिले की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए भाजपा ने लिया निर्णय

रोशन ठाकुर
कुल्लू। जिले में भाजपा अपने मंडलों की संख्या बढ़ाने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने परिसीमन की तैयारी कर ली है। जिले में अब भाजपा मंडलों की संख्या चार से बढ़कर दस होगी।
इसके लिए प्रस्ताव प्रदेश हाईकमान को चला गया है। संगठन चुनाव से पहले इस पर मुहर लगनी तय है। जिले की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए भाजपा अपने मंडलों की संख्या बढ़ाने जा रही है। संगठन का उद्देश्य नए मंडल बनाने से आम कार्यकर्ता तक पहुंच बनाना है। वर्तमान में भाजपा संगठन बूथ अध्यक्षों के चुनाव और सक्रिय सदस्यों को बनाने का अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा संगठन के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में संगठन चुनाव से पहले पहले जिले में छह नए मंडल बनेंगे। संगठन चुनाव में यहां नए अध्यक्ष भी मिलेंगे। जानकारी के अनुसार कुल्लू में तीन, बंजार में तीन, मनाली में दो और आनी में दो नए मंडल बनाए जा रहे हैं। इसका जिला भाजपा ने प्रदेश संगठन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुल्लू में इन जगह मंडल बनने हैं प्रस्तावित
कुल्लू। जिला कुल्लू में इस समय चार मंडल हैं। इनमें कुल्लू, आनी, बंजार और मनाली शामिल हैं। अब इसकी संख्या को बढ़ाकर 10 किया जा रहा है। इसमें आनी विस में आनी और निरमंड के नाम दो मंडलों को बनाने का प्रस्ताव है। बंजार विस में बंजार, सैंज व गड़सा, कुल्लू विस में कुल्लू, भुंतर व मणिकर्ण तथा मनाली विस में मनाली और नग्गर शामिल है।


--
मनाली विस में अब दो मंंडल होंगे। जिले में इसकी संख्या दस हो जाएगी। संगठन की मजबूती और आम कार्यकर्ता तक पार्टी की पहुंच हो, इसके लिए जिले में छह नए भाजपा मंडलों का गठन प्रस्तावित है। इसके लिए जिला कुल्लू से प्रस्ताव भेजे गए हैं। - गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed