{"_id":"687e6d64cd8b55210d022af5","slug":"now-there-is-a-flood-of-wood-in-gadagushany-nala-kullu-news-c-89-1-klu1002-152762-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अब गाड़ागुशैणी नाला में आई लकड़ियों की बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अब गाड़ागुशैणी नाला में आई लकड़ियों की बाढ़
Mon, 21 Jul 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू जिला के गाड़ागुशैणी नाला में आई बाढ़ में बह रही वनसं पदा।-वीडीओग्रैब
लोगों ने जताई क्षेत्र में अवैध कटान होने की आशंका, सोशल मीडिया में वीडियो वारयल
लोग बोले- इतनी मात्रा में लकड़ी बहकर कहां से आई, मामले की करवाई जाए जांच
कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू, पहले गड़सा नाला में आई थी भारी मात्रा में लकड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अब गाड़ागुशैणी नाला में काफी मात्रा में लकड़ियां बहकर आई हैं। सोमवार सुबह क्षेत्र में भारी बारिश होने से नाले में बाढ़ आ गई। इसके चलते मलबे और पानी के साथ लकड़ियां बहकर आई हैं।
इससे क्षेत्र के जंगल में भी अवैध कटान होने की आशंका जताई जा रही है। बाढ़ के दौरान नाले में आई लकड़ियों को देखकर क्षेत्र के लोग हैरान रह गए। जिस तरह पिछले दिनों गड़सा नाला में आई बाढ़ के दौरान नाले में भारी मात्रा में लकड़ियां बहती नजर आई थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था लेकिन अब गाड़ा गशैणी नाला में आईं लकड़ियों का भी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि इस तरह नाले में आ रही लकड़ियों की जांच होनी चाहिए। इतनी मात्रा में जंगल से लकड़ी कैसे आ रही है। क्या क्षेत्र में कोई बड़े स्तर पर अवैध कटान चल रहा है या फिर इसके कोई और कारण हैं। बहरहाल, नाले में आईं लकड़ियों के वीडियो को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
--