फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now the services of specialist doctors will be available in PHC

Kullu News: अब पीएचसी में मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं

Wed, 23 Apr 2025 04:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 23 Apr 2025 04:35 AM IST
विज्ञापन
Now the services of specialist doctors will be available in PHC
विभाग ने तय किया शेड्यूल, जिले के हर पीएचसी में जाकर करेंगे मरीजों की जांच
विज्ञापन

मरीजों को घन के निकट मिलेगी स्वास्थ्य की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में अब मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शेड्यूल तैयार कर दिया है। तय शेड्यूल के अनुसार हर एक पीएचसी में जाकर विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की नब्ज टटोलेंगे।
आयुष्मान आरोग्य शिविर योजना के तहत शहरों के अलावा ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम चिह्नित क्षेत्रों में जाकर लोगों का उपचार करेगी। इस दौरान टेस्ट की सुविधा भी मौके पर ही प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए पांचों चिकित्सा खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड के खंड चिकित्सा अधिकारियों को शिविर आयोजित करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि लोगों को घरद्वार पर उपचार सुविधा दी जाएगी। इसके लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी अपने अधीन आने वाले क्षेत्रों में शिविर के लिए शेड्यूल तैयार करेंगे। कहा कि उसके उपरांत स्वास्थ्य टीमें तय शेड्यूल के अनुसार मौके पर जाकर उपचार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed