फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road

केंद्र सरकार ने दी कुल्लू की दस सड़कों को हरी झंडी

Fri, 03 Mar 2017 10:32 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 03 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
road
Manali leh road - फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू में सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने कुल्लू मंडल की दस सड़कों को मंजूरी दे दी है। केंद्र ने छह करोड़ से बनने वाली पनगां-कशेरी सड़क समेत सड़कों पर करीब 29 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सड़कों को केंद्र सरकार की मिली हरी झंडी के बाद लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया का कार्य भी आरंभ कर दिया है। सड़कों के निर्माण को लेकर मिली स्वीकृति से घाटी के लोगों में खुशी की लहर है। लोनिवि कुल्लू-दो ने दस सड़कों की डीपीआर बना कर इन्हें मंजूरी के लिए भेजा था। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित सड़कों से खासकर ऊझी घाटी के हजारों ग्रामीण लाभाविंत होंगे।

विज्ञापन


लोनिवि कुल्लू को इन सड़कों की मंजूरी 16 फरवरी को केंद्र सरकार की ओर से मिली है। विभाग ने सड़कों के निर्माण को लेकर आगामी प्रक्रिया को तेज कर दिया है और अगले डेढ़-दो माह में इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। लोक निर्माण कुल्लू दो के अधिशाषी अभियंता जेके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उधर, मनाली विस की कराडसू पंचायत में पीएमजीएसवाई के तहत सोयल-तांदला सड़क को मिली मंजूरी को लेकर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। 3.56 करोड़ की लातग से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा। काईस सर्कल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर, प्रेस सचिव संजीव ठाकुर, युवक मंडल तांदला संजू, कांग्रेस बूथ तांदला के प्रधान धर्म चंद, नारायण चंद, मोहर सिंह, भूपेंद्र, हीरा लाल, चमन लाल तथा पुरख चंद ठाकुर ने इस पर खुशी जताई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed