{"_id":"6828ca5189cb39083f0688cb","slug":"now-heavy-vehicles-will-not-run-on-the-bridge-built-on-chenab-river-near-vihadi-kullu-news-c-89-1-klu1002-147735-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विहाड़ी के पास चिनाब नदी पर बने पुल से नहीं दौड़ेंगे अब भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विहाड़ी के पास चिनाब नदी पर बने पुल से नहीं दौड़ेंगे अब भारी वाहन
Sat, 17 May 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 17 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
लाहौल घाटी में त्रिलोकनाथ की ओर जाने वाली सड़क पर बिहाड़ी गांव के समीप चिनाव नदी पर बने पुल को
पीडब्ल्यूडी ने लगाई रोक, त्रिलोकनाथ के लिए उदयपुर से वाया लोवर होगी आवाजाही
दोनों छोर पर लगाए सूचना पट्ट, 9.46 करोड़ रुपये से बनेगा सिंगल स्पेन स्टील ट्रस पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। त्रिलोकीनाथ सड़क पर विहाड़ी के पास चिनाब नदी पर बना पुल भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस पुल से 7.5 टन से अधिक भार के वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
विभाग ने पुल के आर-पार दोनों तरफ सूचना पट्ट भी लगा दिए है। इसमें लिखा है कि यह पुल 7.5 टन से अधिक भार वाले वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। उधर, इस पुल के साथ पीएमजीएसवाई के तहत सिंगल स्पेन स्टील ट्रस पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 9 करोड़ 46 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विभाग ने इस मामले में जिला प्रशासन सहित एचआरटीसी से भी पत्राचार किया है। परिवहन निगम ने भी शनिवार को इस पुल से होकर बसों की आवाजाही बंद कर दी है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अब इस पुल से बसों की आवाजाही तब तक नहीं हो पाएगी, जब तक उन्हें आगे से कोई निर्देश नहीं मिलते हैं। निगम ने फिलहाल त्रिलोकनाथ की ओर बसों की आवाजाही उदयपुर से वाया लोवर होकर करने का फैसला लिया है, जो किशोरी गांव तक जाएगी। लिहाजा, ऐसे में अब कुल्लू, मनाली, केलांग जाहलमा और थिरोट होकर त्रिलोकनाथ की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को अब उदयपुर से वाया लोवर होते त्रिलोकनाथ की ओर आवाजाही करनी होगी।
विज्ञापन
इससे पहले सभी वाहन त्रिलोकनाथ जीरो पॉइंट से विहाड़ी गांव के समीप चिनाब नदी पर बने पुल से होकर वामतट सड़क से त्रिलोकनाथ की ओर जाते थे। अब पीडब्ल्यूडी ने इस पुल को बड़े और भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। उधर, लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि पुल की स्थिति बड़े और भारी वाहनों के लिए ठीक नहीं है। लिहाजा, यह पुल बड़े और भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। इसी पुल के साथ पीएमजीएसवाई के तहत सिंगल स्पेन स्टील ट्रस पुल के निर्माण के लिए 9 करोड़ 46 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। यहां पुल का निर्माण होने के बाद ही यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होगी।
--