फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now commercial cylinders will be available only after booking

Kullu News: अब बुकिंग करने पर ही मिलेगा व्यावसायिक सिलिंडर

Sun, 05 Apr 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now commercial cylinders will be available only after booking
कुल्लू। एलपीजी संकट के बीच खाद्य आपूर्ति विभाग ने गैस आपूर्ति को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से वितरित करने की योजना तैयार की है। होटलों और ढाबों में व्यावसायिक सिलिंडरों में आ रही कमी के चलते अब बिना बुकिंग के व्यावसायिक सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। व्यावसायिक सिलिंडर के लिए होटल और ढाबा संचालक को बुकिंग करनी होगी।
विज्ञापन

बुकिंग के बाद यह डिमांड ऑनलाइन कंपनी की साइट पर अपलोड हो जाएगी। इसके बाद कंपनी संबंधित ऑर्डर का सिलिंडर भेजेगी। डिमांड की 60 फीसदी आपूर्ति ही विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। अगर कोई होटल संचालक 10 सिलिंडरों की डिमांड करता है तो विभाग की ओर से छह सिलिंडर ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जिले की सभी गैस एजेंसी संचालकों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। बाकायदा विभाग की ओर से गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक भी की गई है। व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने के चलते कई होटल और ढाबा संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम ने कहा कि अब व्यावसायिक सिलिंडर बुकिंग के आधार पर ही दिया जाएगा। बिना बुकिंग के व्यावसायिक सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। विभाग की ओर से रसोई गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed