{"_id":"6823434000b44c536d06f1ba","slug":"now-bus-from-manali-to-jammu-route-will-run-till-pathankot-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147465-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अभी पठानकोट तक चलेगी मनाली से जम्मू रूट की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अभी पठानकोट तक चलेगी मनाली से जम्मू रूट की बस
Wed, 14 May 2025 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 14 May 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
अभी पठानकोट तक चलेगी मनाली से जम्मू रूट की बस
एचआरटीसी ने मनाली-पठानकोट रूट को किया बहाल
हालात सामान्य होने पर जसूर से आगे भेजी जा रहीं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली से जम्मू रूट की बसों का संचालन अभी पठानकोट तक किया जाएगा। वहीं, मनाली से पठानकोट जाने वाली बसें निर्धारित गंतव्य तक जाएंगी। निगम ने मनाली-पठानकोट रूट को बहाल कर दिया है।
भारत-पाकिस्तान में तनाव के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने मनाली से जम्मू और मनाली से पठानकोट के लिए चलने वाली बसों का संचालन जसूर तक सीमित किया था, लेकिन अब हालात सामान्य होने पर बसों को पठानकोट तक चलाने का निर्णय लिया है।
पठानकोट हमले के बाद पथ परिवहन निगम ने बसों का संचालन हिमाचल की सीमा के भीतर जसूर तक करने का फैसला लिया था। ऐसे में मनाली से जम्मू और पठानकोट की ओर जाने वाली बसें इस दौरान जसूर से आगे नहीं भेजी गई। पथ परिवहन निगम ने यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया था। वहीं, अब पठानकोट रूट को बहाल कर दिया है और जम्मू के लिए जाने वाली बसें पठानकोट तक जाएगीं। पथ परिवहन निगम के बस अड्डा प्रभारी कुल्लू मनोज कुमार ने कहा कि मनाली से जम्मू जाने वाली बसों को पठानकोट तक भेजा जा रहा है। कहा कि मनाली से पठानकोट के लिए बस सेवा बहाल कर दी गई है।