{"_id":"65d0f517d9e659b8fe093237","slug":"notice-will-have-to-be-given-for-market-closure-madan-kullu-news-c-89-1-ssml1012-117033-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंद के लिए देनी होगी सूचना : मदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंद के लिए देनी होगी सूचना : मदन
विज्ञापन
कुल्लू। व्यापार मंडल कुल्लू के प्रधान मदन सूद एवं मुख्य संरक्षक दिनेश सेन ने कहा कि अगर किसी संस्था को अपनी मांगों के समर्थन में बाजार बंद करवाना है तो उन्हें व्यापार मंडल कुल्लू को एक सप्ताह का नोटिस देना होगा।
शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि 19 फरवरी को कुल्लू बंद का कुछ आंदोलनकारियों ने आह्वान किया है, व्यापार मंडल कुल्लू अपने नियमों के अनुसार इसका समर्थन नहीं करता है।
उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे व्यापारियों तथा जनहित में इस बंद को समर्थन न दें। आंदोलनकारियों से भी मांग की है कि वे जबरदस्ती दुकानों को बंद करवाने का प्रयास न करें। व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू से व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है। संवाद