फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   note

दवाइयों खरीद के लिए लोग हुए परेशान

Wed, 09 Nov 2016 09:28 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 09 Nov 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
note
पांच सौ और एक हजार के नोट पर लगी रोक के बाद कुल्लू के ढालपुर में मेडिकल शॉप में ग्राहको की कमी देखी गई। ग्राहको के इंतजार में बैठे दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

देश में 8 नवंबर की आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने का कुल्लू जिला में व्यापक असर रहा। अस्पताल, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, ट्रांसपोर्ट और अन्य जरूरत का सामान खरीदने के लिए भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 500 और 1000 रूपये के नोट बंद होने का सबसे अधिक अस्पताल और बाजार में देखने को मिला। अस्पताल में इलाज के लिए आए लोग पांच सौ व हजार रुपये के नोट के साथ दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकते रहे।  दवाइयों के लिए मरीज व तीमारदार क्षेत्रीय अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर में पहुंचे, लेकिन यहां पांच सौ व हजार रुपये के नोट लेने से मना कर दिया गया। अस्पताल स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की दुकान में भी छूटे रुपये की कमी बता कर 500 और एक हजार रुपये के नोट नहीं लिए गए। हालांकि इमरजेंसी वाले मामलों में नोट मान्य किए गए। नोट न चलने के कारण कई मरीज और तीमारदार बेरंग ही वापस घर लौटे। जबकि कई लोगों ने उधार व मिन्नतें कर दवाई ली। 500 और 1000 रूपये के नोट बंद होने के कारण बाजार में सूना छाया रहा। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। लोगों सामान खरीदने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में इलाज के लिए आए खराहल घाटी के मनी राम ने कहा कि वह डॉक्टर के पास इलाज करवाने आए थे।

विज्ञापन


डॉक्टर ने उन्हें दवाईयां लिख दीं, लेकिन 500 व हजार का नोट बंद होने के कारण मजबूरी में दवाई उधार ही लेनी पड़ी है। अस्पताल में दाखिल अपनी मां के लिए दवाई लेने आई गीता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की दुकान में 500 रुपये का नोट छूटे रुपये न होने का तर्क देकर नहीं लिया गया। हालांकि बाद में मिन्नतें करने के बाद दुकान से उन्हें दवाई मिली। इधर, शिवा मेडिकल स्टोर के संचालक जगमोहन ने कहा कि मेडिकल स्टोर में बुधवार को 500 व 1000 रुपये के नोट नहीं लिए गए। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा कि केंद्र सरकार का 500 व हजार का नोट बंद करने का फैसला राष्ट्र हित में है, लेकिन इससे शुरूआती दौर में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पेट्रोल पंपों पर 500 और 1000 रुपये के नोट चलने के बाद यहां भीड़ लग गई। यहां 500 और एक हजार का नोट होने पर इससे कम रुपये का पेट्रोल नहीं भरा गया। यहां भी छूटे रुपये न होने के तर्क दिए गए। जिला कुल्लू के पेट्रोल पंप में दिनभर पेट्रोल भरने का सिलसिला रहा। जिला कुल्लू में 500 व 1000 के नोट बुधवार को बंद होते ही जिला कुल्लू में कारोबार पर काफी असर देखने को मिला। स्टेशनरी, मिठाई, सब्जी की दुकानों, होटल व ढाबों में लोग को जरूरी वस्तुओं को खरीद नहीं पाए। हालांकि दुकानदारों ने ग्राहकों से निपटने के लिए अपनी दुकानों के बाहर नोटिस बोर्ड ही लगा दिए। जिनमें 500 व 1000 नोट न देेने की सूचना लगाई गई थी। बसों में भी लोगों को किराए के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने दूसरों से रुपये उधार लेकर अपने घर पहुंचे। बसों में 500 और हजार के नोट को मान्य नहीं किया गया। जिस कारण कई जगह यात्रियों समेत परिचालक को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed