{"_id":"8a6b3b63d6da49e94a3b8342ca7ec97c","slug":"no-found-missing-bruno-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता विदेशी ब्रूनो का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता विदेशी ब्रूनो का नहीं लगा सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 27 Aug 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलैंड निवासी ब्रूनो का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
हालांकि, ब्रूनो के लापता होने की सूचना मिलने के बाद वीरवार को उसके पिता
भी कुल्लू पहुंच गए। सुबह सबसे पहले वह एसपी पदमचंद और डीएसपी संजय शर्मा
से मिले।
इसके बाद पुलिस की सर्च टीम के साथ वह मणिकर्ण की ओर निकल गए। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम लापता ब्रूनो को खोजने में प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस काम में हिमालयन एडवेंचर एंड रेस्क्यू एजेंसी के एक्सपर्ट छापेराम नेगी का सहयोग भी लिया जा रहा है। वहीं, छापेराम नेगी का कहना है कि पुलिस के साथ उनकी टीम रसाल, खीरगंगा, तोष मलाणा समेत कई स्थलों पर विदेशी की खोजबीन कर रही है।
इस दौरान ब्रूनो के पिता भी उनके साथ खोजबीन में लगे रहे। वहीं, दिल्ली में तैनात पोलैंड एंबेसी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने एसपी कुल्लू को बाकायदा ईमेल कर ब्रूनो की खोज तेज करने का आग्रह किया है। इसमें कहा गया है कि ब्रूनो सात अगस्त तक उनके संपर्क में था, लेकिन वह अचानक लापता हो गया है। इसमें पुलिस के सहयोग की अपील की गई है। डीएसपी संजय शर्मा का कहना है कि ब्रूनो की खोज के लिए सभी थानों को उसका फोटो भेजा गया है। सार्वजनिक स्थलों पर भी उसकी फोटा चस्पां की जा रही है।