फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No-confidence motion submitted to DC against the President of Nagar Panchayat Bhuntar

Kullu News: नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष के खिलाफ डीसी को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

Wed, 26 Nov 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Nov 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
No-confidence motion submitted to DC against the President of Nagar Panchayat Bhuntar
नगर पंचायत भुंतर के पांच पार्षद उपायुक्त कुल्लू को अविश्वास प्रस्ताव की प्रति सौंपते हुए। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक
कुल्लू। नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष रविंद्रा डोगरा के खिलाफ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। इसकी एक प्रति पार्षदों ने उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश को सौंपी है। इसके माध्यम से उन्होंने उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष बैठक बुलाकर इस अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने की मांग की है। 7 वार्ड वाली नगर पंचायत भुंतर में 5 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए इस अविश्वास प्रस्ताव में हस्ताक्षर किए हैं जिसके चलते अब अध्यक्ष रविंद्रा डोगरा समेत सिर्फ दो ही पार्षद एक तरफ बचे हैं। ऐसे में अध्यक्ष की कुर्सी अल्पमत में आकर खतरे में पड़ गई है। अध्यक्ष के खिलाफ पांच पार्षद मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू से मिले हैं और अध्यक्ष को कुर्सी से हटाने की मांग की है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों में वार्ड नंबर एक से कर्ण ठाकुर, दो से मीना ठाकुर, चार से अजय किशोर, पांच से पवन कुमार और छह से उर्मिला देवी शामिल हैं। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव में अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि नगर पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता का अभाव दिख रहा है। विकास कार्यों में अनियमितता और पक्षपात किया जा रहा है। इसके साथ नगर पंचायत के हितों की अपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में उपरोक्त पार्षदों ने नगर पालिका अधिनियम 1994 तथा हिमाचल प्रदेश नगर पालिका (प्रधान एवं उप प्रधान का निर्वाचन तथा अविश्वास प्रस्ताव) नियम 1995 के प्रावधानों के अनुसार यह अविश्वास प्रस्ताव लाकर उपायुक्त को सौंपा है।
विज्ञापन


एक साल पहले बनी थीं अध्यक्ष
गौरतलब है कि रविंद्रा डोगरा 10 सितंबर, 2024 को अध्यक्ष बनी थीं। वह भी पूर्व अध्यक्ष मीना ठाकुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हुई थीं। अब एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। ऐसे में अब उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने भी पार्षदों की ओर सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आगामी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed